अंतःकरण के मामले में बहुमतता के कानून की कोई जगह नहीं
|
अंततः हमारी जन्मभूमि ही हमारी भाषा है
|
अंधेरे पर ग़ुस्सा होने से बेहतर माचिस की एक तीली जलाना है
|
अक़्लमंदी का अंत है ऊंचा सपना देखना और उसको पाने की अभिलाषा में उसे खो देना
|
अकेला आदमी हमेशा बुरी संगत में रहता है
|
अकेले रहना उस पार्टी में जाने जैसा है जहां तुम्हें कोई नहीं देखता
|
अकेलेपन के प्रति असहनशीलता ही इंसान को मिलनसार बनाती है
|
अक्लमंदी में बढ़ोत्तरी का अनुमान गुस्से में कमी से लगाया जा सकता है
|
अक्सर ऐसा होता हैः सच सुनने में जितना भी कड़ुवा होता है उतना ही कहने लायक होता है
|
अक्सर होता है कि आग लगाने वाले की जगह आग लगने की इत्तिला देने वाले को सज़ा दी जाती है
|
अगर अपनी आदतें न बिगाड़ें तो आदमी सदाचार नहीं प्राप्त कर सकते
|
अगर आदमी अपनी मान्यताओं के लिए जोखिम नहीं उठाना चाहता तो या तो उसकी मान्यताएं ठीक नहीं या वह ठीक नहीं
|
अगर आदमी दुनिया को हिलाना चाहता हो तो पहले उसे स्वयं को हिलाना होगा
|
अगर आप अपने गुणों को चखना चाहते हैं तो समय समय पर एक पाप कर लीजिए
|
अगर आप इतना जी सके तो हर जीत को हार में बदलता देखेंगे
|
अगर उनमें साहस होता तो कई लोग कायर होते
|
अगर उसकी देखभाल हो तो आपका शरीर एक पूरी उम्र चल सकता है
|
अगर उसमें कुछ पैसे रख दिए जाएं तो लोग मल में भी तैर जाएंगे
|
अगर एक मिनट के लिए भी किसी के हाथ में ताकत आती है तो वह कोई गुनाह करता है
|
अगर एक स्त्री और पुरुष एक-दूसरे को न जानते हों तो प्यार हो जाता है
|
अगर और लोग हमारे अच्छे कर्मों के पीछे छिपे हमारे कारण देख सकें तो हमारे लिए बहुत शर्म की बात होगी
|
अगर किसी के पास करने को बहुत कुछ नहीं है तो समय बर्बाद करने का आनंद नहीं लिया जा सकता
|
अगर किसी को ख़ुश देखना चाहते हो तो उसे उपहार देने की जगह उसकी इच्छाएं ख़त्म करो
|
अगर किसी चीज़ का दाम न हो तो उसकी क़ीमत भी नहीं
|
अगर किसी चीज़ की ज़रूरत का आभास दिलाओगे तो तुम्हें कुछ भी नहीं मिलेगा। पैसा कमाने के लिए तुम्हें अमीर दिखना पड़ेगा
|
अगर कुछ भी करने का साहस हममें न हो तो फिर ज़िन्दगी क्या रह जाएगी?
|
अगर कोई तुम्हारी बीवी चुराए तो उसे उसके पास छोड़ देने में ही तुम्हारा प्रतिशोध है
|
अगर गन्तव्य न पता हो तो इन्सान कभी उतनी दूर नहीं जाता
|
अगर ज़ाया न करो तो तुम्हारे पास बहुत समय बचेगा
|
अगर ज़िन्दगी आपको भयभीत न करे तो बहुत ख़ूबसूरत है
|
अगर जीवन से अरुचि रखी जाए तो वह बहुत कीमती है
|
अगर जेल न होते तो हमें पता चलता कि हम सब ज़ंजीरों में जकड़े हैं
|
अगर तुम अकेलेपन से घबराते हो तो शादी मत करो
|
अगर तुम इतने अक्लमंद हो तो अमीर कैसे बन गए?
|
अगर तुम एक लम्बा बुढ़ापा चाहते हो तो जल्दी बूढ़ा होना शुरू कर दो
|
अगर तुम किसी से नफ़रत करते हो तो उसके उस हिस्से से नफ़रत करते हो जो तुम्हारा भी एक हिस्सा है
|
अगर तुम चाहते हो कि मित्रता, उदारता और कविता जीवन में तुम्हारे रास्ते पर आती रहें तो उन्हें साथ ले कर चलो
|
अगर तुम निराशावादी हो तो उसके बारे में क्या कर सकते हो?
|
अगर तुम मिश्रण का हिस्सा नहीं तो फिर अवक्षेप का हिस्सा होगे
|
अगर तुम सब के लिए और सबसे हां करोगे तो तुम्हारा अपना अस्तित्व नहीं रहेगा
|
अगर तुम सीखना चाहते हो तो पढ़ाओ
|
अगर तुमने मुझे पहले ही न पा लिया होता तो मुझे न ढूंढ़ते
|
अगर तुम्हारी नीतियां तुम्हें खिन्न बनाती हैं तो वे शर्तिया ग़लत हैं
|
अगर थोड़े हों तो शब्दों का महत्व होता है
|
अगर दो बुराइयों में से चुनना हो तो मैं वही चुनती हूं जो मैंने पहले न बरती हो
|
अगर फ़ुटबॉल के खेल में हिंसा है तो इसलिए कि आजकल इटली में केवल जीतने वाला ही मान्य है
|
अगर बेवकूफ़ चुप रहे तो उसे पहचानना बहुत मुश्किल काम है
|
अगर भरपूर हो तो ज़िन्दगी बहुत लंबी है
|
अगर मरीज़ को बचाने के लिए अंगदान संभव है तो भूख से मरते लोगों के लिए प्रोटीन के दान संभन क्यों नहीं?
|
अगर मालिक अपने दास के बिना काम न चला सके तो दोनों में से स्वतंत्र कौन हुआ
|
अगर मैं सम्राट होता तो अपना कार्यकाल शब्दकोष बनाने से शुरू करता, ताकि हर शब्द को उसका अर्थ दिया जा सके
|
अगर मैंने इतनी लम्बी चिट्ठी लिखी है तो इसका मतलब हुआ कि उसे छोटा करने का समया मेरे पास नहीं था
|
अगर याददाश्त कमज़ोर हो तो अपनी यादगारें लिखना बहुत आसान है
|
अगर रोज़मर्रा की भाषा का कोई शब्द आता हो तो विदेशी वाक्य, वैज्ञानिक या लोकल शब्द कभी इस्तेमाल मत करो
|
अगर लोग कुछ ख़ास शब्दों के इस्तेमाल का ख़तरा समझ लें तो शब्दकोश किताबघरों में 'विस्फोटक। संभल कर हाथ लगाएं' के लाल बैन्ड में बंधे पाए जाएंगे
|
अगर लोग-बाग स्वयं को जानना सीख जाएं तो अपने आप से घृणा करने लगेंगे
|
अगर वह सोचता है कि वह लोगों को और नीच बना देगा तब तो शैतान आशावादी है
|
अगर विज्ञापन और बजट अच्छा हो और तो आप सभी को बेवक़ूफ़ बना सकते हैं
|
अगर विवाहित जोड़ा साथ न रहे तो अच्छी शादियों की तादाद बढ़ेगी
|
अगर वे मुझे ढूंढ़ने सुबह आए तो तुम्हें ढूंढ़ने रात को आएंगे
|
अगर सच्चाई कहते हो तो तुम्हें और कुछ याद रखने की ज़रूरत नहीं है
|
अगर सारे कानून सीखने पड़ें तो उन्हें तोड़ने का समय कहां बचेगा
|
अगर स्त्री समर्पण करती है तो केवल इसलिए कि वह जीत गई है
|
अगर हम जीवन के अर्थ और मूल्य पर प्रश्न करें तो हम बीमार हैं
|
अगर हमें इस बात का डर न होता कि कोई उन्हें उठा लेगा तो हम कई चीज़ें फेंक देते
|
अगले के हारने के बिना कोई जीत नहीं सकता
|
अच्छा आदमी बुद्धिमान है और बुरा आदमी बेवक़ूफ़। नैतिक और बौद्धिक गुण साथ-साथ चलते हैं
|
अच्छा रहने से अच्छा करने की बात ज़्यादा सोचनी चाहिए। इस तरह, अंत में हम अच्छा महसूस करेंगे
|
अच्छाई को नहीं मगर बुराई को हराया जा सकता है
|
अच्छे बनने के लिए अक्सर ईमानदार होना बंद करना पड़ता है
|
अच्छे सिद्धान्त से बढ़ कर व्यवहारिक और कुछ नहीं है
|
अज्ञानता ख़ुशी का सबसे बड़ा स्रोत है
|
अज्ञानता पूर्वज्ञान के मुकाबले सत्य के ज़्यादा निकट है
|
अज्ञानता बेहद भयंकर गति से बढ़ रही है
|
अड़चनें ढूंढ़ने में समय मत गंवाओ, हो सकता है कि वे हों ही नहीं
|
अधिक करने से ज़्यादा अपने किए को पूरे स्नेह से करने में बात बनती है
|
अनपढ़ और पढ़े-लिखों का अनुपात बदला नहीं; आजकल अनपढ़ भी पढ़ लेते हैं
|
अनपढ़ लोगों का यह संसार क्या तुम्हें डराता नहीं जहां याददाश्त केवल वही है जो कम्प्यूटर में है
|
अनावश्यक चीज़ों को फेंक देना ही बुद्धिमत्ता है
|
अनिश्चितता उस फूल की तरह है जिसकी पंखुड़ियां निकालते नहीं थकते
|
अनुभव वह अद्भुत चीज़ है जो दोबारा की गई ग़लती को पहचानने में मदद करती है
|
अनुभव वह ज्वाला है जो जले बिना रोशनी नहीं कर सकती
|
अनुभव हमें यही सिखाता है कि अनुभव हमें कुछ नहीं सिखाता
|
अनुभव: वह कंघी जो ज़िन्दगी आपको तब देती है जब आपके बाल झड़ चुके होते हैं
|
अनुवाद (पत्नियों की तरह) अगर सुंदर न हुए तो कभी-कभी ही विश्वसनीय होते हैं
|
अनुवाद करने की मशीन बनाने से आसान है सब को एक और भाषा सिखाना
|
अनुवाद पठन का सबसे गहन रूप है
|
अनुवाद लिखे का नहीं बल्कि जो लेखक कहना चाहता है उसका होता है, इसी वजह से कम्प्यूटर कभी अनुवाद नहीं कर सकता
|
अनुवाद संभोग की तरह हैः उसके बारे में कम बातें करते हुए उसे ठीक से करना बेहतर है
|
अनुवादक संस्कृति के लद्दू घोड़े होते हैं
|
अन्तरात्मा वह अन्दरूनी आवाज़ है जो हमें सचेत करती है कि कोई हमें देख भी सकता है
|
अपना दिमाग़ बदलने से पहले तय कर लो कि बदलने के लिए तुम्हारे पास राय है भी
|
अपना स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए वह सब खाओ जो नहीं खाना चाहते, वह पिओ जो नहीं पीना चाहते, और वह करो जो नहीं करना चाहते
|
अपनी धारणाओं के लिए लड़ना उन पर अमल करने से आसान है
|
अपनी पत्नी के लिए क्या सोचा इसका खेद न करें। उसने आपके लिए और भी बुरा सोचा है
|
अपनी बुराइयां देखने वालों को दूसरों की बुराइयां नज़र नहीं आतीं
|
अपनी भूमिका अच्छी तरह निभाएं, वहीं सारा सम्मान है
|
अपनी मां के प्रति मुझे उस आदर की ज़रूरत है जो व्यक्ति अपने आदर्शों को देता है
|
अपनी लेखनी द्वारा लोगों के नज़दीक नहीं आना चाहता था। दरअसल, मैं लोगों के नज़दीक नहीं आना चाहता था
|
अपनी विशेषताओं की बिना पूरी तरह से तथ्यपूर्ण भाषा बेजान और यांत्रिक होगी
|
अपनी शैली में बेहतरी का अर्थ है अपने विचारों को बेहतर बनाना
|
अपनी संस्कृति को बचाने का एकमात्र तरीक़ा है उसे विवादास्पद बना देना
|
अपने अंदर मैं एक भारी वज़न उठा रहा हूं: वह सम्पन्नता जो मैं औरों की नहीं दे सका
|
अपने अज्ञान के प्रति आपका अज्ञान बदतर अज्ञान है
|
अपने आप से जूझते रहना हमारा कठिनतम संघर्ष है पर ख़ुद पर विजय पा लेना हमारी सबसे बड़ी संतोषप्रद जीत है
|
अपने आप से पूछें क्या आप ख़ुश हैं, और आपकी ख़ुशी छू हो जाएगी
|
अपने आप से स्वीकृत होना ही प्रसन्नता है
|
अपने काम को बढ़िया मनवाने के लिए जो कुछ भी औरतें करती हैं उन्हें आदमियों के मुक़ाबले दोगुनी मेहनत करनी होती है। भाग्य से यह काम मुश्किल नहीं
|
अपने काम से प्यार करना धरती पर ख़ुशी पाने के सबसे निकट है
|
अपने ज्ञान पर अभिमान करना सबसे बड़ा अज्ञान है
|
अपने पड़ोसी की कथनी-करनी पर ध्यान न दे कर जो अपने काम पर ध्यान लगाए, वह अपने समय का अच्छा उपयोग करता है
|
अपने पड़ोसी से प्रेम करने के मुक़ाबले पूरी मानवता से प्रेम करना ज़्यादा आसान है
|
अपने पारस्परिक फ़र्कों से आओ हम अमीर हो जाएं
|
अपने प्रस्थान के समय सबसे महत्वपूर्ण चीज़ जो हम छोड़ेंगे वह हमारे स्नेह के चिन्ह होंगे
|
अपने बारे में सोचे हुए विचार के नज़दीक होने पर ही इन्सान असली होता है
|
अपने मार्ग पर जो कुछ भी मुझे मिला मैं उसी का एक हिस्सा हूं
|
अपने मित्रों पर भरोसा न करना उनके हाथों धोखा खाने से ज़्यादा निंदनीय है
|
अपने वकील के साथ साफ़गोई बरतें... फिर सब-कुछ गड्डमड्ड करना उसका काम है
|
अपने वतन के लिए प्रेम दूसरों की सीमाएं नहीं देखता
|
अपने विचार छुपाने के लिए इंसान भाषा का उपयोग करता है
|
अपने विचार भी शब्दों में सफलता से अनूदित नहीं होते
|
अपने विचारों को बेहतर प्रकट करने के लिए मैं दूसरों की प्रोक्ति करता हूं
|
अपने विचारों पर ध्यान दें... वे आपके शब्द बनते हैं। अपने शब्दों पर ध्यान दें... वे आपके कर्म बनते हैं। अपने कर्मों पर ध्यान दें... वे आपकी आदतें बनती हैं। अपनी आदतों पर ध्यान दें... वे आपका चरित्र बनते हैं। अपने चरित्र पर ध्यान दें... वह आपका भाग्य बनता है।
|
अपरिपक्व विचार नहीं होते, सही समय आने तक इंसान को धीरज रखना पड़ता है
|
अफ़वाह तब शुरू होती है जब पुलिस उसे ख़त्म कर दे
|
अब तक ज़िन्दगी ने जो ठोस आविष्कार किया है वह मृत्यु है
|
अब मुझे सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति बनने का रहस्य पता लगा है: खुली हवा में बढ़ना और धरती के साथ खाना और सोना
|
अभाव से परिचय होने के बाद ही आदमी अमीर होता है
|
अभिनेता एक ईमानदार झूठा है
|
अमरीका एक ऐसा देश है जो नहीं जानता कि वो कहां जा रहा है लेकिन वहां तेज़ी से पहुंचने का रिकार्ड स्थापित करना चाहता है
|
अमरीका में मां-बाप कैसे अपने बच्चों की बात मानते हैं इस बात से मैं हैरान हूं
|
अमरीका में हर साल स्कूल-कॉलेज के मुकाबले जेल ज़्यादा बनते हैं
|
अमरीकियों से हमारी कितनी बातें मिलती हैं - ज़ाहिर है भाषा के सिवा
|
अमरीकी जनतंत्र के स्वस्थ वाहक हैं
|
अमीबा को आदमी तक पहुंचाने की क्रिया फ़िलॉसफ़रों को उन्नति के रूप में नज़र आई, अमीबा इससे सहमत हैं या नहीं यह बात कोई नहीं जानता
|
अमीर आदमी के लिए अक्ल उपलब्ध करना उतना ही मुश्किल है जितना अक्लमंद के लिए अमीरी पाना
|
अमूमन लोग सोचने के बजाय मरना पसंद करते हैं; दरअस्ल वे यही करते हैं
|
अरे, ख़ामोश! जो स्वयं को पुनर्जीवित करना चाहते हैं, अपना हाथ उठाएं, और जो दोबारा यौवन प्राप्त करना चाहते हैं आगे बढ़ें
|
अर्थ-बाज़ार के लिए हां, मगर बाज़ार सामज के लिए नहीं
|
अविरत आनन्द के दिनों के अतिरिक्त जीवन में सभी कुछ सहनीय है
|
असफल होने के तो कई तरीक़े हैं मगर सफल होने का बस एक ही रास्ता है
|
असली आनन्द उसकी अवमानना में है
|
असली किताब वह नहीं जो हम पढ़ें बल्कि वह जो हमें पढ़े
|
असली ख़ुशी अपनी अक्ल को बंदिशों से मुक्त करके इस्तेमाल करने में है
|
असली गंभीर समस्या बस एक है और वह है आत्महत्या
|
असली बुद्धिमान वही है जो अपनी ज़िन्दगी का हर दिन ऐसे जिए मानो वह उसका आख़िरी दिन या घंटा हो
|
असली महानता का रूप साधारणता में है
|
असहमति देशभक्ति की सबसे ऊंची अभिव्यक्ति है
|
अस्त्रविद्या-बुद्धि अपने में एक व्याघात है
|