हथियार की मिलें क्या बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ लड़ सकती हैं?
|
हम अक्सर अच्छे काम इसलिए करते हैं ताकि बुरे काम दण्ड से निर्भय हो कर कर सकें
|
हम अपना आराम कमाने के लिए काम करते हैं
|
हम अपनी उन भूलों की आसानी से भूल जाते हैं जिन्हें हमारे सिवा और कोई नहीं जानता
|
हम अपने अस्तित्व को बर्दाश्त करने के लिए झूठ बोलते हैं, और उससे भी ज़्यादा हम अपने आप से झूठ बोलते हैं
|
हम अपने आप को चढ़ाई पर रोक सकते हैं, ढलान पर नहीं
|
हम उसी धातु के बने हैं जिससे सपने बुनते हैं
|
हम किसी देश के बजाए भाषा में रहते हैं
|
हम केवल याददाश्त से ही आविष्कार कर सकते हैं
|
हम चीज़ों को वैसे नहीं देखते जैसी वह हैं वरन् वैसे जैसे हम हैं
|
हम जानते हैं कि आदमी शाम को गॉयटे और रिल्क पढ़ सकता है, बाख़ और शूबर्ट का संगीत सुन सकता है, और सुबह ऑश्विट्ज़ में काम करने जा सकता है
|
हम जो कुछ कहते हैं क्या उसमें कुछ होता है?
|
हम दिन नहीं क्षण याद रखते हैं
|
हम दूसरों की हत्या करने वालों की जान क्यों लेते हैं? हत्या करना बुरी बात है, यह जताने के लिए?
|
हम राजकुमार ही पैदा होते हैंऔर सभ्यता की प्रक्रिया हमें मेंढक में बदल देती है
|
हम वही सवाल सुनते हैं जिनके जवाब दे सकते हैं
|
हम वही हैं जो हम बार-बार करते हैं
|
हम वे बातें अच्छी तरह से जानते हैं जो हमें सिखाई नहीं गईं
|
हम संभ्रम में साथ हैं, एक-दूसरे के साथ ख़ुश हैं और एक शब्द भी कहे बिना एक-दूसरे से बात कर रहे हैं
|
हम सब का मूल एक ही हैः हम सभी ब्रह्मान्ड और सितारों के विकास की संतान हैं, और इस कारण सगे भाई-बहन हैं
|
हम सब को माज़ी बहुत आकर्षित करता है क्योंकि हम सिर्फ़ इसी को जानते और चाहते हैं
|
हम सब में मिलती जुलती बात यह है कि हम सब एक-दूसरे से भिन्न हैं
|
हम सभी अनजान हैं मगर एक ही तरीके से अनभिज्ञ नहीं
|
हम सभी अव्यवसायी हैं। कुछ भी सीख सकने के लिए जीवन बहुत छोटा है
|
हम सभी में इतनी ताकत है कि दूसरों के दुर्भाग्य सह सकें
|
हम सिर्फ़ यह कह रहे हैं कि शान्ति को एक मौक़ा दें
|
हम ही अपनी याद हैं, बदलते आकारों का वह काल्पनिक संग्रहालय, चकनाचूर हो गए शीशों का वह ढेर
|
हम होने के लिए हमें कुछ बनने की ज़रूरत है
|
हमारा अंतःकरण पापों से बचाव नहीं कर सकता लेकिन उनका मज़ा लेने से हमें बचा ले जाता है
|
हमारा ज्ञान हमें जानवरों के मुकाबले, जो कुछ नहीं जानते, एक दर्दनाक मौत मरने में सहायता करता है
|
हमारी तत्कालीन अर्थव्यवस्था एक ऐसी विश्वव्यापी मशीन है जो पर्यावरण को नष्ट कर रही है और करोड़ों हारे हुए लोग, जिनका क्या करना है कोई नहीं जानता, बना रही है
|
हमारी महानतम गौरवपूर्ण उपलब्धि यही है कि हमें जैसे रहना चाहिए वैसे ही रहें। बाक़ी सब, मसलन शासन करना, सम्पत्ति जोड़ना, सृजन करना मात्र अनुबंध और आधार मात्र हैं
|
हमारी विचारणाओं का असली दर्पण हमारा जीवन है
|
हमारे अंदर एक-दूसरे की जो यादें हैं, तब भी जब हम प्रेमासक्त होते हैं, वे कभी एक-सी नहीं रहतीं
|
हमारे अच्छे कर्म हमारे बुरे कर्मों के मुकाबले ज़्यादा वैर और नफ़रत आकृष्ट करते हैं
|
हमारे अपने अज्ञान की क्रमबद्ध खोज ही शिक्षा है
|
हमारे आने से पहले दुनिया में कोई कमी नहीं थी; हमारे जाने के बाद भी उसे किसी चीज़ की कमी नहीं रहेगी
|
हमारे पास केवल शब्द हैं
|
हमारे पास जितना कम है उतना ही हम देते हैं। बात अटपटी ज़रूर है मगर यही प्रेम का तर्क है
|
हमारे पास नफ़रत करने जितनी धार्मिकता तो है, मगर इतनी नहीं कि हम एक-दूसरे से मोहब्बत कर सकें
|
हमें नई पीढ़ियों के लिए जगह बनानी चाहिए नहीं तो वे हम पर हावी हो जाएंगे
|
हमें शांतिपूर्ण चीज़ों को शांतिपूर्ण तरीके से खोजना चाहिए
|
हमें सपने में देखते हुए मरने वाले के साथ हमारा भी एक हिस्सा मर जाता है
|
हमें सिखाया गया है कि जो सुंदर है वह उपयोगी नहीं और जो उपयोगी है वह सुंदर नहीं। मैं यह साबित करना चाहता हूं कि जो उपयोगी है वह सुंदर भी हो सकता है
|
हमें हर उस काम पर, जिसमें नए कपड़ों की ज़रूरत पड़े, अविश्वास करना चाहिए
|
हमेशा के लिए जीने की कोशिश न करें। आप सफल न हो पाएंग
|
हमेशा से एक सही रास्ता और एक ग़लत रास्ता रहा है। ग़लत रास्ता ही हमेशा तर्कसंगत लगता है
|
हर अनकही बात हमेशा के लिए कही जाती है
|
हर आकर्षण दो-तरफ़ा होता है
|
हर आदमी वैसा है जैसा भगवान ने बनाया है, और अमूमन, उस से भी बदतर
|
हर एक की तरह उसकी क़िस्मत में भी बुरा समय आया
|
हर एक में अपने-अपने गुणों के दोष हैं
|
हर औरत ईमानदार होना चाहेगी, दिक्कत है ईमानदार होने लायक मर्द पाने की
|
हर किसी को बुद्धिमान होने की सज़ा नहीं मिलती
|
हर कोई एक ही भाषा में मुस्कराता है
|
हर कोई सिर्फ़ वही सुनता है जो समझता है
|
हर क्षेत्र में भी हम केवल उन्हीं से सीखते हैं जिनसे हम प्यार करते हैं
|
हर जटिल समस्या का हमेशा एक सुलभ-सा हल होता है - जो कि ग़लत होता है
|
हर डाक्टर की मनपसंद बीमारियां होती हैं
|
हर दोषसिद्धि एक कारागर है
|
हर पुरुष के ख़यालों में एक औरत रहती है, और शादीशुदा पुरुष के घर में एक और
|
हर बेवक़ूफ़ कीमत और मूल्य में गड़बड़ी करता है
|
हर शब्द कभी न कभी नव्यप्रयोग रहा है
|
हर शब्द में उसकी यादें रहती हैं
|
हर सुबह नींद खुलने पर मेरा भविष्य शुरू होता है... हर रोज़ मुझे अपने जीवन में करने को कुछ न कुछ रचनात्मक काम मिल ही जाता है
|
हस्तक्षेप के बिना बातें करना ही लिखना है
|
ह़ॉलीवुड वह जगह जहां एक चुम्बन के लिए आपको हज़ार डॉलर दिए जाएंगे और आपकी आत्मा के लिए पचास सेन्ट्स
|
हां, हम अपने दादाओं से तीन गुना संपन्न हैं। लेकिन क्या हम तीन गुना सुखी भी है?
|
हालांकि जितनी व्याकरण हैं उतने ही व्याकरण-शास्त्री, सचमुच बहुत से...
|
हीरे से अधिक दांत को महत्व देना चाहिए
|
हुक्म बजाने वाला हुक्म देने वाले से बेहतर होता है
|